New Voter ID Card Apply Online 2025 |कैसे करें नए वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई?: मात्र 7 दिनों में वोटर कार्ड पाने के लिए ऐसे करें आवेदन
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और आपका वोटर आइडी कार्ड नहीं बना है, तो पोस्ट को पूरा पढ़ें। वोटर आईडी कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जो आपको भारत में मतदान करने का हक देता है। अगर आप नए मतदाता हैं और 2025 में नया वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वोटर सर्विस पोर्टल का उपयोग करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अगर सही से किया गया हो तो मात्र 7 दिनों मे आपका वोटर आइडी कार्ड बन भी जाता है।
Table of Contents
वोटर आईडी कार्ड का महत्व
वोटर आईडी कार्ड न केवल मतदान के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आपकी पहचान और पते का प्रमाण भी है। वोटर आइडी कार्ड की आवश्यकता आपको बहुत जगहों पर पड़ती है, जैसे -मतदान में,सरकारी योजना का लाभ लेने में,आवासीय,जाति और ये प्रमाण पत्र में, बैंक मे खाते या ऋण में, इत्यादि। भारत जैसे लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट बेहद महत्वपूर्ण होता है। वोटर आईडी कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि आप चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। वैसे तभी वैकल्पिक ऑप्शन भी हैं मतदान करने के लिए, परंतु सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज आपका वोटर आइडी कार्ड ही होता हैं। इसलिए अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है तो भारत एक अच्छे नागरिक के लिए अपना वोटर आइडी कार्ड बनवाना और मतदान करना बेहद जरूरी है।
वोटर आईडी कार्ड बनाने की पात्रता
वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ योग्यताओं को पूरा करना होता है:
आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
आप भारतीय के नागरिक हो।
आपके पास पते का प्रमाण होना चाहिए।
आपके घर के किसी भी सदस्य का नाम वोटरलिस्ट मे पहले से जुड़ा हो।
आपको अपना विधानसभा का नाम, गृह संख्या और बूथ की जानकारी हो।
नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़
ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
1. जन्मतिथि का प्रमाण (Birth Proof)
जन्म प्रमाणपत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
इंडियन पासपोर्ट
10 वीं/12 वीं का प्रमाणपत्र
2. पते का प्रमाण (Address Proof)
बिजली का बिल/पानी का बिल/गैस कनेक्शन का बिल
बैंक स्टेटमेंट/पासबुक
राशन कार्ड
राजस्व विभाग का भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड जिसमें किसान बही शामिल हैं
पंजीकृत किराए का जमीन का दस्तावेज (किरायेदार के मामले में)
माता/पिता/बड़े भाई या बहन/दादा/दादी का वोटर आइडी कार्ड
मोबाईल नंबर
ईमेल आइडी
वोटर हेल्पलाइन वेबसाइट से आवेदन करने की प्रक्रिया
चरण 1: वोटर हेल्पलाइन वेबसाइट पर पंजीयन (Registration) करें
सबसे पहले वोटर हेल्पलाइन वेबसाइट पर जाएं। New Registration पर क्लिक करें। अपनी जानकारी भरे,जैसे - नाम, पता,मोबाईल नंबर,ईमेल आइडी, आधार संख्या इत्यादि। और SignUp करें। आपके द्वारा डेल गए मोबाईल नंबर पर एक OTP आती है। OTP दर्ज करके Verify करें।
चरण 2: लॉगिन करें
वेबसाइट पर लॉगिन करें। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। फिर एक OTP आपको प्राप्त होगी, OTP डालकर वेरफाइ करें।
चरण 3: ऑनलाइन फॉर्म 6 भरें
लॉगिन के बाद 'नया वोटर पंजीकरण' (Form 6) विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4: फॉर्म 6 भरने की पूरी प्रक्रिया
A. Select State, District & Assembly/Parliamentary Constituency:
इस ऑप्शन में अपने राज्य,जिला और विधानसभा का चयन करें और Next पर क्लिक करें।
B. Personal Details:
इस ऑप्शन में अपना नाम डालें। पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करें और Next पर क्लिक करें।
(Unsigned and Passport size color photograph (4.5 cm X 3.5 cm) showing front view of full face with white background.) (Document size maximum 2MB,.jpg,.jpeg)
C. Name and Surname of any one of the relatives:
इस ऑप्शन में अपने संबंधी का चयन करें, माता/पिता/पति/पत्नी/थर्ड जेन्डर/ऑर्फन/कानूनी अभिभावक मे एक का चयन करना है। चयन किए गए संबंधी का नाम अंग्रेजी और हिन्दी मे दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
D. Contact Details:
इस ऑप्शन मे अपना या अभिभावक का मोबाईल नंबर और ईमेल आइडी दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
E. Aadhaar Details:
अपना 12 अंकों का आधार संख्या दर्ज करें। यदि आपका आधार नहीं बना हुआ है तो "I am not able to furnish my Aadhaar Number because I don't have Aadhaar Number" वाले ऑप्शन का चयन करें और Next पर क्लिक करें।
F. Gender:
अपने लिंग को सिलेक्ट करें।
G. Date of Birth details:
इस ऑप्शन मे आप अपना जन्मतिथि दर्ज करेंगे और जन्मतिथि प्रमाण के लिए लिस्ट मे मौजूद दस्तावेज मे किसी एक दस्तावेज को सिलेक्ट करेंगे। सिलेक्ट किए गए दस्तावेज को अपलोड करेंगे और Next पर क्लिक करेंगे।
H. Present Address Details:
इस ऑप्शन मे अपने पूरे पते को दर्ज करेंगे। गृह संख्या अनिवार्य है। अपने राज्य और जिला को चयन करेंगे। पते का प्रमाण देने के लिए सूची मे उपलबद्ध दस्तावेजों के नं मे किसी एक दस्तावेज को चयन करके उसी दस्तावेज को उपलोड करेंगे। जैसे अगर आधार को सिलेक्ट किया गया तो आधार कार्ड को अपलोड कर देना है। और फिर Next पर क्लिक करना है।
I. Category of Disability, if any (Optional):
यह ऑप्शन ऑप्शनल है यानि कि आप इसे स्किप कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बात दूँ कि इस ऑप्शन मे अगर आप विकलांग हैं तो कइस प्रकार की विकलांगता है आपमे उसे सिलेक्ट करना है और उसका प्रमाणपत्र अपलोड कर देना है।
J. The details of my family member already included in the electoral roll at current address with whom I currently reside are as under:
इस ऑप्शन मे अपने उस परिवार के सदस्य का नं लिखना है, जिनका वोटर आइडी कार्ड संख्या आप प्रूफ के लिए देने वाले हैं। फिर उनसे अपने संबंध को सिलेक्ट करके उनका EPIC Number दर्ज कर देंगे।
K. Declaration:
अब अंतिम चरण मे अपने गाँव/शहर का नाम लिखेंगे, अपने राज्य और जिला का चयन करेंगे।
"(ii) I am ordinarily a resident at the address mentioned at Section 8(a) in Form 6 since" इस ऑप्शन मे जन्म का महीना और वर्ष सिलेक्ट करेंगे। Palace मे गाँव या शहर का नं दर्ज करेंगे और Next पर क्लिक करेंगे।
L. Captcha:
captcha दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करेंगे। फिर आपके मोबाईल नंबर पर OTP जाती है। OTP दर्ज करके verify करेंगे।
चरण 5: फॉर्म सबमिट करें
अब Preview and Submit पर क्लिक करना है। आपने जो फॉर्म 6 भरा उसका प्रीव्यू दिखाई पड़ेगा। सब सही रहने पर आप Final Submit पर क्लिक कर देंगे। अब आपको एक Reference Number मिल जाता है। इसे नोट करके रख लेंगे, ताकि आवेदन की स्थिति का पता लग सके।
आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
आपको वेबसाईट पर जाना है और लॉगिन करना है। अब "Track Application Status" वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। अगले पेज पर Reference Number डालकर Search करेंगे। आपके आवेदन की स्थितिआपकों पता चल जाएगी।
नए वोटर आईडी कार्ड के फायदे
चुनावों में भागीदारी: नागरिकों कोमतदान करने का अधिकार मिल जाता है।
पहचान और पते का प्रमाण: सरकारी दस्तावेज़ों में मान्यता मिलती है ।
डिजिटल एक्सेस: अब डिजिटल वोटर आईडी भी उपलब्ध है, जिसे आप वेबसाईट और वोटर हेल्पलाइन एप से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
आवेदन में सामान्य समस्याएं और उनके समाधान
आवेदन रिजेक्ट होने के कारण
ज्यादातर आवेदन रिजेक्ट करने का कारण गलत और अधूरी जानकारी दर्ज करने से होता है। इसलिए आवेदन के समय सही-सही जानकारी दर्ज करना चाहिए। डॉक्युमेंट्स सही अपलोड करना चाहिए। और आवेदन करने के बाद हो सके तो अपने BLO से संपर्क करें ताकि आपका आवेदन जल्दी स्वीकार हो सकें।
गलत जानकारी सुधारने की प्रक्रिया
अगर आपने आवेदन में कोई गलती कर दी है, तो आप सुधार के लिए फॉर्म 8 भर सकते हैं। फॉर्म 8 भरने की प्रक्रिया नीचे विडिओ मे देखें -
वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग
वोटर हेल्पलाइन ऐप एक आसान तरीका है जिससे आप अपने मोबाइल से ही आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकते हैं। जैसे इस पोस्ट मे बताया गया है ठीक वही प्रोसेस अपनाकर आप अपने मोबाईल से नए वोटर आइडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑफ़लाइन प्रक्रिया से आवेदन
यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, तो नजदीकी निर्वाचन कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। दूसरा ऑफलाइन तरीका यह है कि आप फॉर्म 6 डाउनलोड करें और उसे भरकर अपने BLO को दें। वे आपका नाम निर्वाचन सूची मे होड देंगे, जिसके बाद आप अपना नया वोटर आइडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
नया वोटर आईडी कार्ड बनवाना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आप बिना लाइन में लगे घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। यह आपके नागरिक अधिकारों का पहला कदम है, इसलिए समय पर आवेदन करें और अपने वोटिंग अधिकार का उपयोग करें।
FAQs
नए वोटर आईडी कार्ड के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
पहचान और पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, या राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
वोटर आईडी कार्ड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
ऑनलाइन आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
आवेदन की स्थिति वोटर हेल्पलाइन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
गलत जानकारी सुधारने के लिए क्या करें?
गलत जानकारी सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरना होगा।
क्या वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं?
हां, आप नजदीकी निर्वाचन कार्यालय में जाकर ऑफ़लाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ